इटावा। शहर मेें आंबेडकर चौराहे के पास वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने सर्वे करा लिया है। बोर्ड लगाने के बाद हाथठेला वाली दुकानें यहां लगवाई जाएंगी।
जेल से आंबेडकर चौराहा और रामनगर क्रासिंग जाने वाली सड़क के किनारे सड़क किनारे दोनों ओर स्थान चिह्नित किया गया है। इस क्षेत्र में लगभग 100 हाथठेला व पटरी दुकानदारों के लिए स्थान है। अधिशाषी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि सड़कों किनारे जगह-जगह दुकानें लगाने से जाम लगता है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने शहर में वेंडिंग जोन बनाने के निर्देश दिए थे। अभी पहले वेंडिंग जोन के लिए सर्वे किया गया है। इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी वेंडिंग जोन के लिए जल्द ही सर्वे कराया जाएगा। वेंडिंग जोन से बाहर दुकानें लगाने वाले हाथठेला और पटरी दुकानदारों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।