फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक कि मौत

विज्ञापन
मृतक रवि की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
जसवंतनगर। वाहन की चपेट में आकर खंभे से टकराकर घायल फिरोजाबाद के बाइक सवार युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के अरांव रोड स्थित दौलतपुर बेजुआं गांव निवासी रवि जाटव (25) सैफई थाना क्षेत्र के परासनी के निकट मधेयापुर गांव स्थित ननिहाल बाइक से आ रहा था।
छिमारा रोड पर रायनगर से पहले किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे रवि बाइक समेत खंभे से जा टकराया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी अनोज कुमार ने गंभीर रूप से घायल रवि को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

डॉक्टर विकास अग्निहोत्री ने हालत ज्यादा गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रवि ने दम तोड़ दिया। चाचा रंजीत कुमार जाटव ने बताया कि भतीजे रवि की शादी सात महीने पहले हुई थी।
विज्ञापन

दिन में अपनी ससुराल हाईवे स्थित कठफोरी के निकट बछेला गांव आया था। पत्नी बसंती देवी को छोड़कर देर शाम ननिहाल मधेयापुर जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें