फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल ने किया वेलेंटाइन डे का विरोध

Sun, 14 Feb 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बजरंग दल ने 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे का विरोध करते हुए जुलूस निकाला। लोगों से भारतीय संस्कृति को अपनाने की अपील की। दल के जिला संयोजक दीपू ठाकुर ने कहा कि वेलेंटाइन डे विदेशी पर्व है। इसकी आड़ में कुछ लोग अश्लीलता फैलाने में लगे हैं। इस पर रोक लगनी चाहिए।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें अपने माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए। अपनी भारतीय संस्कृति में महिला शक्ति की पूजा होती है। गाय को भी माता का दर्जा दिया गया है। इसी संस्कृति को आगे बढ़ाना है। बहन बेटियों का सम्मान करना है। श्री ठाकुर ने कहा कि बजरंग दल ऐसे पर्व का सादगी के साथ विरोध करता रहेगा।  विरोध करने वालों में माधव गौर, आकाश श्रीवास्तव, शिवम कुलश्रेष्ठ, आलोक भदौरिया, आशीष चौहान, आशू जैन, प्रतीक, कन्हैया चौबे, अंकित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें