पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अब परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक पेड़ों की देखभाल करेंगे। ट्री केयर डे पर डायट परिसर में पेड़ों के आसपास साफ सफाई तथा उनकी देखभाल करने के बाद ये बातें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जेपी राजपूत ने कही।
उन्होंने कहा कि शिक्षक शिक्षा देने के साथ सामाजिक रूप से भी जागरूक करते हैं। अब उन्हें पर्यावरणीय दृष्टि से भी जागरूक किया जाएगा। शिक्षकों से पर्यावरण संरक्षण के कार्य में जुटने के लिए भी कहा गया है।
डायट परिसर में पर्यावरण छात्र संसद के संयोजक सेविन हिल्स के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र यादव, स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान के अध्यक्ष संजय सक्सेना के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में डायट प्राचार्य ओपी सिंह ने कहा कि पूरे डायट परिसर में पेड़ों का रखरखाव किया जाएगा जिसकी निगरानी वह स्वयं करेंगे।
संस्था स्वदेश के रामजन्म सिंह ने कहा कि बड़ों से ही बच्चे सीखते हैं। इस दौरान दीपराज द्विवेदी, अर्चना चौधरी, मीनाक्षी पांडेय, वंदना, राजीव कुमार, अनुराग पचौरी, मनोज सिंह, रिसोर्स टीचर प्रहलाद कुमार, विवेकानंद सेवा संस्थान युवा शाखा अध्यक्ष नितिन जैन, देवानंद मौजूद रहे।