फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर से खाना देने पर ढाबे में पुलिसकर्मियों का उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। गोरखपुर में कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की पुलिसकर्मियों ने एक होटल में पीटकर हत्या कर दी थी। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि बृहस्पतिवार की रात को इटावा के चौबिया थाने के दरोगा व सिपाहियों ने खाना देर से देने पर बरालोकपुर कस्बा स्थित सैनिक ढाबा में आधे घंटे तक जमकर उत्पात मचाते हुए कर्मियों को जमकर पीटा, जिससे तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस कर्मियों पर ढाबा में तोड़फोड़ भी की। ढाबा मालिक ने एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। बरालोकपुर कस्बा निवासी संजीव यादव उर्फ संजू का इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर कस्बे में ही सैनिक ढाबा है।
संजू ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को चौबिया थाने के दरोगा अपने साथ दो सिपाहियों के साथ ढाबे में आए और कढ़ाई पनीर का ऑर्डर दिया। कढ़ाई पनीर बनने में देरी होने पर दरोगा व सिपाही देख लेने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे बाद ढाबे पर दो दरोगा समेत कुछ सिपाही आए। आरोप है कि वर्दी में नेम प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस कर्मियों ने ढाबा मालिक व कारीगर सुधीर कुमार व रवि के साथ गालीगलौज की। मना करने पर उनको पीटा।
तभी वहां मौजूद बेटा मोबाइल से वीडियो बनाने लगा तो पुलिस कर्मियों ने उसको पीटकर मोबाइल छीना लिया। मौजूद लोगों को ढाबे से भगाकर मेज और कुर्सियां तोड़ दी। करीब आधे घंटे तक पुलिस कर्मियों ने उपद्रव किया।
संजू ने घटना की जानकारी डॉयल 112 व शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में दी। एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने ढाबा मालिक को मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर चौबिया थानाध्यक्ष से बात की।
कार्यवाहक थानाध्यक्ष एसआई लक्ष्मी नारायण ने बताया कि ढाबे में कुछ लोगों के शराब पीने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता की। साथ ही ढाबा के मालिक ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें