फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इटावा सफारी में पर्यटकों को जल्द होंगे शेरों के दीदार, 12 से दो बजे तक हुई रिहर्सल

Sat, 20 Feb 2021 10:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
इटावा लायन सफारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इटावा लायन सफारी पार्क में पर्यटकों को जल्द ही शेरों के दीदार होंगे। शनिवार को वन्य जीव पश्चिमी क्षेत्र कानपुर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने सफारी पार्क का भ्रमण कर उसे खोले जाने की तैयारियों की समीक्षा की। 
विज्ञापन


प्रधान मुख्य वन संरक्षक व सफारी पार्क के निदेशक डॉ.राजीव मिश्रा की मौजूदगी में शनिवार को शेरों को रिहर्सल कराया। उप निदेशक सुरेशचंद्र राजपूत ने बताया कि दोपहर 12 से दो बजे तक यह रिहर्सल हुई। 27 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली सफारी में विचरण करने के लिए शेर भारत व सोना को छोड़ा गया, हालांकि ये दूर तक नहीं गए।

इस दौरान शेरों की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जा रही थी, जिससे ये बहुत दूर न निकल जाएं। दोपहर दो बजे इन्हें एनिमल हाउस में भेज दिया गया। यह प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी, जब तक इन शेरों का व्यवहार पर्यटकों व वाहनों के प्रति सामान्य नहीं हो जाता। शेरों का व्यवहार सामान्य होने पर लॉयन सफारी को खोला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें