फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण बिगाड़ेगा कई निवर्तमान प्रधानों का गणित

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में ब्लॉक महेवा की 91 सीटों में कई सीटों पर आरक्षण के चलते इस बार भारी उलट फेर हो सकता है। जो सीटें अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पिछले 25 वर्षों यानी 1995 से 2015 तक आरक्षित नहीं हुई हैं। उनके इस बार आरक्षित किए जाने की संभावना है। ऐसे में कई निवर्तमान प्रधानों का चुनावी गणित बिगड़ जाएगा।
विज्ञापन

ब्लाक में 30 ग्राम पंचायतें कभी भी अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित नहीं रखी गई हैं। ब्लाक की अहेरीपुर, खितौरा, उरेंग, राहतपुर, गौतमपुर, अंदावा, दलीपनगर, जयमलपुर, मनियांमऊ सहित कई ग्राम पंचायतें अनुसूचित वर्ग के लिए, महेवा, बहेड़ा, उझियानी, आनेपुर, राहतपुर, मेहंदीपुर सहित कई ग्राम पंचायतें ओबीसी के लिए आरक्षित नहीं हुई। नए शासनादेश के अनुसार यदि जिले भर में आरक्षण लागू हुआ तो कई प्रत्याशियों व पुराने प्रधानों का गणित डगमगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें