फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इटावा में साले ने डंडे से पीट जीजा को दी दर्दनाक मौत, कटिया डालने को लेकर हुआ दोनों में विवाद

Tue, 26 Jan 2021 12:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
अस्पताल में जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के महुआ गांव में कटिया डालने को लेकर सोमवार रात करीब दस बजे साले का जीजा से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि साले ने जीजा के सिर पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी घायल पति को जिला अस्पताल ले गई, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


फतेहपुर के सिमोरा गांव निवासी 45 वर्षीय विनोद, पत्नी फूलवती के साथ इकदिल के  महुआ गांव स्थित ईंट भट्टा पर मजदूरी करते थे। पत्नी फूलमती ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे घर में बिजली नहीं आ रही थी।  पति पास के खम्भे में बिजली जोड़ने लगे। तभी रिश्ते के भाई विकास की बिजली चली गई।

आरोप है कि घर में बिजली जाने से नाराज विकास ने अपने परिवार के साथ पति को पीट दिया। विरोध करने पर उनके सिर में डंडे से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से वह गंभीर हालत में गिर पड़े। यह देख हमलावर मौके से भाग निकले। महिला परिजनों के साथ घायल पति को लेकर करीब दस बजे  जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। महिला से पूछताछ की। महिला ने बताया कि आरोपी विकास रिश्ते में भाई लगता है। सीओ सीटी राजीव  प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। कटिया डालने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें