फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव: अखिलेश यादव के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज, जानें- क्या है मामला?

Sun, 20 Feb 2022 10:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

एसडीएम सैफई ज्योत्सना बंधु ने एक पत्र जारी करके इसे आचार संहिता उल्लंघन का मामला बताया था। उनके इस पत्र के बाद था थाना सैफई में देर रात मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ थाना सैफई में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने की पुष्टि जिला निर्वाचन अधिकारी इटावा श्रुति सिंह ने की है।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को सैफई अभिनव विद्यालय में बने बूथ पर वोट डालने गए थे। इस दौरान वहां पर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद थे। सपा अध्यक्ष के वोट डालकर आने के बाद वहां मीडिया ने उनसे सवाल पूछना शुरू कर दिए। इसी दौरान उन्होंने कुछ सवालों के मीडिया को जवाब दिए।

इस मामले में एसडीएम सैफई ज्योत्सना बंधु ने एक पत्र जारी करके इसे आचार संहिता उल्लंघन का मामला बताया था। उनके इस पत्र के बाद था थाना सैफई में देर रात मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें