फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : इटावा में भीषण सड़क हादसा, बरातियों से भरी स्कॉर्पियो पलटी, तीन की मौत, कई घायल

Fri, 14 May 2021 12:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

बरातियों से भरी स्कॉर्पियो हाईवे पर सिरसागंज के कठफोरी चौकी क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के पास अचानक सामने एक वाहन आने से अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा के जसवंतनगर में भगवानपुरा से बरातियों को लेकर जा रही स्कॉर्पियो हाईवे पर सिरसागंज के कठफोरी चौकी क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के पास अचानक सामने एक वाहन आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में स्कार्पियो सवार तीन युवकों की मौत हो गई। दूल्हा समेत कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही दूल्हे और दुल्हन के परिवार में कोहराम मच गया। जसवंतनगर के भगवानपुरा निवासी ब्रजराज सिंह के पुत्र सौरभ की बरात गुरुवार को एटा के अवागढ़ के गांव बलू का नगला जा रही थी। ज्यादातर बराती निजी वाहनों से रवाना हुए। स्कार्पियो में दूल्हा व रिश्तेदार सवार थे।

सिरसागंज के कठफोरी चौकी क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही अचानक किसी वाहन के सामने आने से स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट कर पेड़ से टकरा गई। इसमें सवार दूल्हा सौरभ और रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे दूसरे वाहनों से आ रहे रिश्तेदारों ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


खेमपाल निवासी जसराना जसवंतनगर की मौके पर मौत हो गई। दूल्हा सौरभ के अलावा योगेंद्र (26) पुत्र जगदीश निवासी डिटौली थाना हसायन जिला एटा और योगेश (22) पुत्र रामप्रसाद निवासी घनश्यामपुर निधौलीकला एटा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से इटावा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में योगेंद्र और योगेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, कुछ घायल इलाज कराने आगरा चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें