बकेवर (इटावा)। इटावा-कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह डिवाइडर पार करते समय किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई और साथी को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
नगला भुज निवासी धीरेंद्र (27) पुत्र राधेश्याम बाइक से बाजार जा रहे थे। उनके साथ साथी टोनी भी थे। कानपुर-इटावा हाईवे पर कंचन गैस गोदाम के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। एंबुलेंस से पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेज। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। वहां धीरेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
भरथना। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे भरथना से ऊसराहार की तरफ जा रही कार ने बसरेहर की ओर से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा अनुज (29) निवासी बसगंवा बसरेहर घायल हो गया। अनुज को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। (संवाद)