फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: रेस्टोरेंट के बाहर विश्वविद्यालय कर्मचारी की कार में तोड़फोड़, मारपीट

Tue, 27 Oct 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। होटल सिग्नेचर रेस्टोरेंट के बाहर कार में तोड़फोड़ और विश्वविद्यालय कर्मचारी से मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आगरा निवासी धर्मवीर सिंह सिकरवार वर्तमान में विश्वविद्यालय में कर्मचारी हैं और न्यू कैंपस में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह अक्तूबर की रात करीब 11:20 बजे वह परिवार के साथ होटल सिग्नेचर रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। इसी दौरान राजीव कुमार, विजय कश्यप, बीटू और एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी कार के आगे अपनी गाड़ी लगा दी।
इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनकी कार में तोड़फोड़ की और उनके साथ मारपीट की। विरोध करने तथा पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें