फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद क्रासिंग पर बनेगा अंडरपास

Tue, 13 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते डीआरएम संजय कुमार पंकज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार को डीआरएम इलाहाबाद मंडल संजय कुमार पंकज ने इटावा स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर रेल संचालन से जुडे़ सुरक्षा उपकरणों को देखा और ट्रैक को पूरी तरह सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। बताया कि शहर के फर्रुखाबाद रेलवे क्रासिंग पर अंडर पास निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए बोर्ड को भेजा गया है। वहीं रामनगर क्रासिंग पर वर्ष 2017 के शुरुआती महीनों में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

डीआरएम श्री पंकज मंगलवार की शाम डीआरएम स्पेशल से इटावा स्टेशन पर पहुंचे और उन्होंने यहां पर स्टेशन प्वंाइट का बारीकी से निरीक्षण किया इसके बाद स्टेशन मास्टर कक्ष में पहुंचकर मानीटर पर ट्रैक के बारे में बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोहरे में सभी ट्रेनों की रफ्तार सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आधी कर दी गई है। सभी ट्रेनों को कोहरे में अधिकतम 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रेक पर जानवर कटने की घटनाएं बढ़ रही हैं ऐसे में उन प्वांइट को चैक कर लिया गया है जहां जानवर अधिकतर कट जाते हैं ऐसे स्थानों पर फेनसिंग का कार्य कराया जाएगा। पूंछे गए सवाल पर डीआरएम ने कहा कि शहर के गेट नम्बर 27 फर्रूखाबाद रेलवे क्रासिंग पर अंडर पास बनाने का प्रस्ताव बोर्ड को भेज दिया जाएगा। बोर्डे से स्वीकृति मिलने पर अंडर पास का निर्माण शुरू कराया जाएगा। इस अंडर पास से चार पहिया वाहन तक आ जा सकेंगे। बड़े वाहन अंडर पास से नहीं आ जा सकेंगे। वहीं रामनगर रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज की स्वीकृति बोर्ड से मिल गई है। पुल का निर्माण कार्य अगले वर्ष के मध्य तक शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें