फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्विज में सेंटमेरी, अर्चना और इस्लामियां कालेज प्रथम

Tue, 13 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
जवाब देते प्रतिभागी बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोत्सव पंडाल में मंगलवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में सेंटमेरी इंटर कालेज, कनिष्ठ वर्ग में अर्चना मेमोरियल, मध्यम वर्ग में इस्लामिया कालेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम सदर सुभाष चंद्र प्रजापति और सिटी मजिस्ट्रेट जगत पाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। चार वर्गों की प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में 16 टीमों ने भाग लिया। जूनियर वर्ग में 20 टीमें, मध्यम वर्ग में 19 टीमों और सीनियर वर्ग में तीन टीमों ने भाग लिया। शिशु वर्ग में सेंट मेरी इंटर कालेज प्रथम, अर्चना मेमोरियल द्वितीय और प्ले वे स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। कनिष्ठ वर्ग में अर्चना मेमोरियल प्रथम, बौद्ध विद्या मंदिर द्वितीय और इस्लामिया इंटर कालेज तृतीय स्थान पर रहा। मध्यम वर्ग में इस्लामिया इंटर कालेज ने प्रथम, थियोसोफिकल इंटर कालेज व वीणा वादिनी इंटर कालेज ने द्वितीय व सेंटमेरी इंटर कालेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सेविन हिल्स क ो सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वहीं वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में सत्यम कुलश्रेष्ठ ने प्रथम, राहुल द्रविण ने द्वितीय, शिवम पटेल और सुबोध पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त कि या। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि एसडीएम ताखा, उप बेसिक शिक्षा अधिकारी और संत सत्यानंद रहे। अतिथियों का स्वागत संयोजक ब्रजानंद शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में प्रदीप चौधरी, प्रदीप मिश्रा, देवेश शास्त्री, संजय वर्मा, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व बीडीओ सत्य प्रकाश शर्मा, स्वामी गणेशानंद, मयंक शर्मा, आदित्य शर्मा, मो. अतीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें