फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार चाची-भतीजे को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम भरईपुर से चाची को छोड़ने बकेवर जा रहे बाइक सवार को भूसा लदे ट्रैक्टर ने लुधियानी गांव के पास टक्कर मारकर घायल कर दिए। इसमें चाची गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि भतीजा बच गया। घायल महिला को 50 शैया अस्पताल बकेवर ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम भरईपुर निवासी हर्षित ने बताया कि वह चाची कविता पत्नी उदयवीर को गुरुवार की शाम बाइक पर बैठाकर बकेवर से गुजरात के लिए बस में बैठाने जा रहा था जैसे ही उसकी बाइक लुधियानी गांव के पास पहुंची कि उसी समय पीछे से आ रहे भूसे लदे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि भतीजे को कोई चोट नहीं आई। राहगीरों व स्थानीय लोगों की मदद से महिला को 50 शैया अस्पताल लाया गया। यहां अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. तैय्यब ने उपचार किया। हालत गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें