फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: रात को आने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह जंक्शन पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आसमान में कोहरे की धुंध छाए रहने से लंबी दूरी की ट्रेनों के लेट रहने का सिलसिला जारी है। ट्रेन संख्या 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस को शुक्रवार रात 9:28 बजे इटावा जंक्शन पर आने का समय निर्धारित था। यह ट्रेन करीब 11 घंटा लेट करते हुए शनिवार सुबह 8:53 बजे आई। इस ट्रेन से ज्यादातर दैनिक यात्री आवागमन करते हैं लेकिन इसके घंटों लेट रहने से यात्रियों ने निजी वाहन व बस से गंतव्य को पहुंचे। वहीं, ठंड की वजह से बच्चे व बुजुर्ग परेशान रहे।
विज्ञापन

शनिवार को हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों के लेट रहने का सिलसिला जारी रहा। इसमें डाउन रेलवे लाइन पर टूंडला-कानपुर पैसेंजर एक घंटा 30 मिनट, गोमती एक्सप्रेस एक घंटा, अमृत भारत एक्सप्रेस सात घंटा 50 मिनट, शताब्दी एक्सप्रेस पांच घंटा 42 मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर आई। इसी तरह मरुधर एक्सप्रेस तीन घंटा छह मिनट, आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटा 27 मिनट, अवध एक्सप्रेस एक घंटा 50 मिनट, लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस एक घंटा 13 मिनट, कैफियत सुपर एक्सप्रेस दो घंटा 32 मिनट दर से आई।
वैशाली एक्सप्रेस तीन घंटा 30 मिनट, लिंक एक्सप्रेस तीन घंटा 24 मिनट, कोटा-पटना एक्सप्रेस एक घंटा 23 मिनट देरी से प्लेटफार्म पर आई। वहीं, अप लाइन पर मगध एक्सप्रेस सात घंटा 36 मिनट, कैफियत एक्सप्रेस आठ घंटा 24 मिनट, अमृत भारत छह घंटा 10 मिनट आदि ट्रेनें देरी से इटावा जंक्शन पर आई। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे की वजह से अप-डाउन में कई ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। यात्री ट्रेनों की यथास्थिति देखकर ठंड में घर से बाहर निकलें। इससे उन्हें सर्दी में ट्रेनों का प्लेटफार्म पर कई घंटे इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली से कानपुर जाने वाली शताब्दी व लखनऊ-आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस पूर्व निर्धारित समय के तहत कोहरे की वजह से निरस्त रहीं। दोनों ट्रेनों के निरस्त रहने से यात्रियों को परेशानी हुई। इन ट्रेनों से जाने वाले जाने दैनिक यात्री दूसरे ट्रेनों से जनरल टिकट पर सवार हुए। इसकी वजह से उन्हें परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें