फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: एस क्लब ने जीता महिला बास्केटबॉल टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महोत्सव में जनपदीय बास्केट बॉल प्रतियोगिता महिला में एस क्लब विजेता रही। प्रतियाेगिता के दूसरे दिन मुकाबले में डीपीएस ने केवी की टीम को 19-3 हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में एस क्लब ने एपेक्स क्लब को 9-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल के संघर्षपूर्ण मुकाबले में एस क्लब ने डीपीएस को 7-5 से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया। मुख्य अतिथि श्रीराधा माधव संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष रमेश चंद्र पाठक व आलोक शुक्ला ने विजेता टीम को ट्राफी दी। प्रतियोगिता के संयोजक आलोक राज बाजपेई ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों से उनका परिचय प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका पीटीआई रिहान, कुलदीप, प्रियांशु, शिव, शाहरुख और आराधना ने निभाई। गुरुमुख सिंह अरोरा, संजय शर्मा, राज किशोर बाजपेई, उमेश यादव, भावना सिंह, नारायण किशोर बाजपेई, राम मनोहर दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें