रोमानिया जाने के लिए बस में सवार शुभ पाठक दाएं से पहला
- फोटो : ETAWAH
बकेवर। यूक्रेन में फंसा छात्र शुभ पाठक चार भारतीय साथियों के साथ बस से रोमानिया देश के लिए निकला है। रोमानिया से वे सभी भारत के लिए हवाई जहाज से निकलेंगे।
बकेवर कस्बे के पटेल नगर मोहल्ले के रहने वाले मनोज पाठक और शिक्षिका विजया पाठक के पुत्र शुभ यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित कीव पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहे हैं। हमले के बाद वे साथी छात्रों के साथ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बने बंकर में शरण लिए हैं। परिजनों ने बताया कि शनिवार दोपहर वह चार साथियों के साथ बस से निकला है।
बस की व्यवस्था यूनिवर्सिटी प्रशासन ने की है। इनमें दो उत्तर प्रदेश व दो पश्चिम बंगाल के हैं। रोमानिया तक पहुंचने में 8 से 10 घंटे तक लग सकते हैं। परिजनों ने बताया कि मंगलवार तक उनके घर आने की संभावना है। उसके लौटने की खबर से परिजनों में खुशी है।