फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की हत्या में असलहा किसका, जांच रही पुलिस

विज्ञापन
फैल की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। घर से बुलाकर छात्र फैज की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। अब तक वह करीब दस लोगों को थाने लाकर पूछताछ कर चुकी है लेकिन नतीजा सिफर है। पुलिस की एक टीम यह तलाश करने में जुटी है कि फैज की हत्या में प्रयुक्त तमंचा कौन लाया, उसे तमंचा कहां से मिला और किसने तमंचे से गोली चलाई।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस अब तक मुख्य आरोपी भी तय नहीं कर पाई है। पुलिस की चार टीमों को हत्या के खुलासे और गिरफ्तारी में लगाया गया है। टीमों ने सुराग के आधार पर कुछ जगहों पर छापा भी मारा लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा है। परिवार की ओर से नामजद लोगों में कौन-कौन आपराधिक छवि का है, अभी यह तलाश भी पुलिस नहीं कर सकी है। फैज के परिजन पुलिस पर सुस्ती बरतने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि नामजद लोगों से कड़ाई से पूछताछ की जाए तो हत्या का पूरा खुलासा हो सकता है। घर से बुलाकर ले जाना और फिर लायन सफारी के पास शव मिलने में पूरी सोची समझी तैयारी नजर आ रही है।
बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र के कबीरगंज तिराहा निवासी मोहम्मद सलीम के बेटे फैज (17) का शव गुरुवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लायन सफारी के पास मिला था। बुधवार रात मोहल्ले के ही कुछ लोग उसे घर से बुलाकर ले गए थे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। दूसरी ओर एसपी सिटी कपिल देव का कहना है कि संदिग्ध लोगों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें