फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: उधमपुर एक्सप्रेस निरस्त, अवध-ऊंचाहार समेत कई ट्रेनें देर सेआईं

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। हावड़ा-दिल्ली रूट पर अप-डाउन में कई ट्रेनें लेट रहीं। इसमें सबसे अधिक अवध व ऊंचाहार एक घंटे से अधिक लेट रहीं। वहीं, उधमपुर एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। इससे दैनिक समेत लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार हावड़ा-दिल्ली रूट पर लंबी दूरी की कई ट्रेनें लेट रहीं। इसमें अवध एक्सप्रेस एक घंटा आठ मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर आई। इसके अलावा देहरादून-सूबेदारगंज 50 मिनट, ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटा सात मिनट, कोटा-पटना एक्सप्रेस एक घंटा 45 मिनट, गोमती एक्सप्रेस 50 मिनट, कानपुर सेंट्रल-इटावा मेमू एक घंटा, बीकानेर-हावड़ा एक घंटा आठ मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर आई। वहीं, ट्रेन संख्या 22432 उधमपुर एक्सप्रेस निरस्त रहीं। इसकी वजह से दैनिक व लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। कई यात्री बस व अन्य वाहनों से दूसरे वाहनों से गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें