फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत

Mon, 14 Nov 2016 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा
विज्ञापन
बकेवर के पास हादसे के बाद नहर में पलटा ट्रैक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गयी। एक हादसे में हाइवे पर आवारा गाय से बाइक सवार के टकराने से जान गई तो दूसरे हादसे में नहर में ट्रैक्टर पलटने से मालिक की दबकर मौत हो गयी।
विज्ञापन


औरैया क्षेत्र के ग्राम करमपुर निवासी शैलेंद्र कुमार पुत्र रामनारायण परिवार के सुग्रीव पुत्र रामसेवक को बाइक पर बैठाकर जसवंतनगर के ग्राम मलाजनी से अपनी रिश्तेदारी से लौट रहा था। रात साढ़े आठ बजे हाइवे पर पूनम ढाबा व सराय मिठ्ठे के बीच अचानक हाइवे पर बैठी आवारा गाय से उसकी बाइक टकरा गई।  जिससे बाइक गिरने से वह हाइवे और सर्विस रोड के बीच लगे लोहे के सेफ्टी गार्ड से जा टकराया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ बैठा सुग्रीव मामूली रूप से घायल हो गया।

दूसरी घटना रात करीब 12 बजे लखना कस्बे के ग्राम करौधी के पास रविवार रात ट्रैक्टर सूखी नहर में गिर गया। हादसे में एक की मौत हो गई। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदपुरा निवासी 40 वर्षीय विमल त्रिपाठी उर्फ बंटू पुत्र गंगा चरन के खेतों में आलू बुबाई का काम चल रहा है। रविवार रात साढ़े दस बजे के करीब वह अपने लखना डीजल डलवाने गया था। ग्राम करौंधी के पास भोगनीपुर नहर के झालपुल पर ब्रेक फेल हो गये।
विज्ञापन


इससे ट्रैक्टर सूखी नहर में पलट गया। चालक विमल उसके नीचे आ गया। नहर में ट्रैक्टर गिरने की आवाज सुनकर नहर कोठी में रह रहे। लोग जब तक मौके पर पहुंच कर दबे चालक को ट्रैक्टर के नीचे से निकलते कि इससे पूर्व उसकी तरफ तरफ कर मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भोलू सिंह भाटी पुलिस के साथ मौके पर पंहुचे और मृतक चालक का शव ट्रेक्टर के नीचे से निकलवा कर पोस्टमार्टम के भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें