फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Sun, 28 Feb 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा।
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रेंडस कॉलोनी थाना के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पहली घटना हाईवे पर आईटीआई के पास शनिवार की रात को हुई जहां तेजी से आ रही एक पिकअप ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। स्कूटी सवार हेलमेट नहीं लगाए था। जिस कारण वह सड़क पर जा गिरा और सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना पक्काबाग के पास हुई जहां सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।

बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर तोताराम निवासी रजनीश कुमार (23) शनिवार की शाम को अपनी फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए विजयनगर इटावा जा रहे थे। जैसे ही वह आईटीआई चौराहे के पास पहुंचे तभी तेजी से आ रही एक पिकअप ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे वह सड़क पर जा गिरा। पिकअप उसे रौंदती हुई निकल गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


दूसरी घटना पक्काबाग के पास कुलदीप मोटर्स के सामने हुई । कस्बा बसरेहर निवासी मुकेश कुमार (35)  पक्काबाग के पास स्थित एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। रविवार की सुबह वह दुकान जा रहा था। टेंपो से उतरकर वह जैसे ही दुकान की ओर चला तभी तेजी से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक को लेकर भाग गया।  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें