कोतवाली पुलिस ने बुधवार को हत्यारोपी महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार पाल ने बताया कि जनपद फिरोजाबाद थाना मटसैना के गांव दतावली निवासी अनूप कुमार ने बहन किरन देवी की एक अक्टूबर हुई हत्या मामले में पांच लोगों पर आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने मामले में वांछित चल रहे आरोपी संतोष कुमार व ममता देवी को भरथना बस स्टैंड से बुधवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और कोर्ट मेें पेशकर जेल भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने नगला नगरू निवासी वारंटी अमित उर्फ अतुल को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।