फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मुठभेड़ में अंतरराज्यीय दो गोवंश तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। तीन थानों की संयुक्त टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक में गोवंश लादकर ले जा रहे अंतरराज्यीय दो तस्करों को गिरफ्तार किया। एक तस्कर के पैर में गोली लगी है, जबकि तीन साथी फरार हो गए। पुलिस ने तस्करों से ट्रक में लदे 12 गोवंश और दो तमंचे बरामद किए।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह चौबिया व ऊसराहार पुलिस नगला पीपल चौराहा पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि एक ट्रक में गोवंशों को तस्करी कर ले जाया जा रहा है। ट्रक बसरेहर क्षेत्र के किल्ली से भदामई की ओर जा रहा है। इसी सूचना पर चौबिया, ऊसराहार व बसरेहर पुलिस खेड़ाहेलू मोड पर चेकिंग करने लगी। तभी किल्ली की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोकने का इशारा किया तो ट्रक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया।
पुलिस ने ट्रक को घेरकर रोक लिया। जवाबी कार्रवाई में आबिद निवासी बरूराज जिला मुजफ्फरपुर बिहार के पैर में गोली लगी। मौके से राजीव यादव निवासी नगला बंधा थाना भरथना को भी गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो तमंचे, तीन कारतूस, पांच खोखा बरामद हुए। ट्रक को चेक किया गया तो उसमें 12 गोवंश व हरियाणा की दो नंबर प्लेट मिलीं। घायल बदमाश को जिला अस्पताल भेजा गया। तीन बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस ने मुकदमे में ट्रक मालिक को भी आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


भिंड से लाकर भरथना में ट्रक में लादे गए थे गाेवंश
गिरफ्तार तस्कर राजीव ने बताया कि गोवंशों को मध्यप्रदेश के भिंड जिले से लोडर में लादकर लाया गया था। भरथना के बंधा गांव में इकट्ठा करके इन्हें ट्रक में लादा गया था। गोवंशों को बिहार ले जाया जा रहा था। राघवेंद्र निवासी नगला पूठ थाना इकदिल, कुंवरपाल निवासी नगला खेमी थाना चौबिया, ट्रक चालक आजाद निवासी बरूराज जिला मुजफ्फरपुर बिहार पुलिस को चमका देकर भाग निकले। एसएसपी ने इन तीनों आरोपियों के साथ ही ट्रक मालिक नर सिंह यादव निवासी राजे सुल्तानपुर जिला आंबेडकरनगर की तलाश में पुलिस टीम लगाई है। फरार बदमाश राघवेंद्र पर पहले से ही गोकशी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें