फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। थाना क्षेत्र के कानपुर-इटावा हाइवे पर फुफई ओवरब्रिज पर शुक्रवार रात बाइक सवार दो दोस्तों को एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इटावा शहर के स्वरूप नगर निवासी राकेश का बेटा अमन मिश्रा (20) दोस्त किशन सिंह (24) निवासी चकरनगर के साथ शुक्रवार रात को बाइक से कानपुर से इटावा लौट रहा था। तभी इकदिल थाना क्षेत्र के फुफई ओवरब्रिज पर एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों अनियंत्रित हो गए और हाईवे पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां पर दोनों दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक व मोबाइल नंबर के आधार पर युवकों की शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिला अस्पताल पहुंचे अमन के परिजन ने बताया कि दोनों लोग शुक्रवार सुबह पढ़ाई के सिलसिले में कानपुर गए थे। थानाध्यक्ष जीवाराम यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें