फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में लूटपाट कर रहे बदमाशों से भिड़ा इटावा का लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। बिहारी में बदमाशों की गोली से घायल शिवम को सैफई में भर्ती किया गया है। जसवंतनगर नहर पुल निवासी साहिब सिंह का बेटा शिवम 14 फरवरी को मुजफ्फरपुर सीआरपीएफ में बहाली के लिए गया था।
विज्ञापन

वहां से 18 फरवरी को वह बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस से इटावा आ रहा था। तभी बिहार में जनपद छपरा के सोनपुर में पास कुछ बदमाश शिवम की बोगी में चढ़ गए थे। घायल शिवम ने बताया है कि बदमाशों ने बोगी के सभी दरवाजे बंद कर दिए और लूटपाट शुरू की।
करीब 15-20 यात्रियों के मोबाइल व रुपये लूटने के बाद वह शिवम के पास पहुंचे तो उसने विरोध किया। तभी एक बदमाश ने शिवम के पैर में गोली मार दी। इससे ट्रेन में हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद यात्रियों को हावी होता देख बदमाश चैन पुलिंग कर फरार हो गए।
विज्ञापन

ट्रेन छपरा पहुंची तो जीआरपी ने शिवम को सदर अस्पताल में भर्ती कराकर सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए घायल को सैफई में भर्ती कराया। डाक्टरों के मुताबिक उसकी हालत स्थिर है। गोली जांघ से आर-पार हो गई थी।
शिवम ने बताया कि बीएससी उत्तीर्ण करने के बाद माता-पिता के साथ खुशियों के लिए सीआरपीएफ का सपना देखा था। सीआरपीएफ भर्ती के लिए काफी मेहनत की थी। उम्मीद थी कि कामयाबी मिलेगी लेकिन हादसे ने भविष्य बर्बाद कर दिया। कहा कि हड्डियों में चोट पहुंचने से वह दौड़ने के काबिल नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें