फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फफूई पुल पर हुए दो हादसे में दो की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल/उदी (इटावा)। अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों ही बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे, इससे सिर में गंभीर चोटें आईं। दो हादसे एक घंटे के अंतराल में फूफई पुल पर हुई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

फूफई पुल पहला हादसा दोपहर तीन बजे हुआ। सैफई थाना क्षेत्र के भदेही कुम्हावर निवासी पवन कुमार जाटव (37) पुत्र गंगाराम की बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोटें आईं। इकदिल पुलिस ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पुल पर दूसरा हादसा करीब चार बजे हुआ। ट्रक ने बाइक से जा रहे बसरेहर थाना क्षेत्र के खड़कौली गांव निवासी अंकुश यादव (19) पुत्र जगत सिंह को टक्कर मार दी। हेलमेट न होने से अंकुश के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। रंजीत सिंह महाविद्यालय बसरेहर में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र अंकुश रिश्तेदारी में औरैया के फफूंद जा रहा था। वह दो बहनों में इकलौता भाई था।
विज्ञापन

तीसरा हादसा उदी क्षेत्र में हुआ। बढपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पूठन निवासी शिवम (20) पुत्र पप्पू यादव बाइक पर बाजार से लौट रहा था। रमीकावर गांव के पास बाइक असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने से शिवम को सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां मौत हो गई। सिविल लाइन पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें