फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह के बाद सात जोड़ों के बताए उनके फर्ज

विज्ञापन
निकाह के बाद दूल्हों के साथ खड़े यूनिट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अशरफ मियां। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। आल इंडिया उल्मा व मशाइख बोर्ड यूनिट ने जिले में पहली बार सामूहिक निकाह कार्यक्रम कराया। इसमें सात जोड़ों के निकाह कराए गए।
विज्ञापन

राधे- राधे गेस्ट हाउस में कार्यक्रम का आगाज हाफिज इरफान चिश्ती ने कुरआन पाक की तिलावत से किया। जयपुर, मथुरा, आगरा, औरैया, इटावा आदि शहरों से आए जोड़ों का निकाह कराया गया। निकाह रस्म संगठन के उपाध्यक्ष हाफिज फैजान अहमद चिश्ती, मौलाना वाजिद अशरफी, कारी उमर रजा आदि ने पढ़ाया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अशरफ मियां ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा हर बीबी की जिम्मेदारी है कि अपने शौहर के लिए राहत बने। हर शौहर की जिम्मेदारी है कि बीबी कि ख्वाहिशों, जरूरतों को पूरा करे। आल इंडिया उल्मा व मशाइख बोर्ड के जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद, सचिव हाजी शेख़ आफताब, चांद आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन शायर इंतिखाब आलम रौनक इटावी ने शायराना अंदाज में किया। मुमताज अहमद, हाफिज फैजान अहमद, मीडिया प्रभारी मुहम्मद अजीम, जैनुल आब्दीन, अजे़हर फरीदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें