फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

650 बोरी यूरिया के साथ दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दूसरे जिले से ट्रक में भरकर जा रही 650 बोरी यूरिया को जिला कृषि अधिकारी ने पुलिस की मदद से पकड़ लिया। मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने के संबंध में कार्रवाई की जा रही है। ट्रक चालक और हेल्पर को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि एक ट्रक में 650 बोरी यूरिया खाद उदी के रास्ते मध्यप्रदेश में कालाबाजारी के लिए जा रही है।
रात में ही उन्होंने बढ़पुरा पुलिस के साथ ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक चालक जसरथ निवासी हविलिया थाना घिरोर मैनपुरी ने पुलिस को बताया कि वह शिकोहाबाद के अनूप गुप्ता के यहां से यूरिया की बोरी लेकर निकला था। उन्होंने खाद की बोरियों को उदी मोड़ तक पहुंचाने की बात कही थी।
विज्ञापन

यहां से बाहर ले जाने की कोई दूसरी व्यवस्था की गई थी। चालक के साथ हेल्पर वीटू निवासी फरिहा मथुरा को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों के पास से यूरिया के कोई अभिलेखीय साक्ष्य नहीं मिले हैं।
यह खाद चंबल फर्टिलाइजर कंपनी की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कृषि अधिकारी ने उर्वरक नियंत्रण और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि जिले से भी कोई उर्वरक विक्रेता खाद कही बाहर भेजता है तो उसके विरुद्घ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें