फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दलितों को झोपड़ी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। लवेदी थाना क्षेत्र के बीहड़ी ग्राम बहादुरपुर घार में रात्र में दो लोगों की झोपड़ियों में आग लगने से झोपड़ी जलकर नष्ट हो गई। गरीब परिवारों ने साजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

लवेदी थाना क्षेत्र के बीहड़ी ग्राम बहादुरपुर घार में गांव के किनारे आबादी की जमीन पर गांव के दलित भोगी राम और बलराम की झोपड़ियां बनी हुई थीं। बुधवार मध्य रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। भोगी राम व बलराम उस समय झोपड़ियों में नहीं थे वे अपने घरों पर लेटे हुए थे। झोपड़ियों में आग लगने की सूचना मिलने पर दोनों ही और उनके परिजन झोपड़ियों के पास पहंचे और आग बुझाने में जुट गए। सूचना देने के दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया था। भोगीराम और बलराम ने बताया कि उन्हें आबादी की जगह शासन ने तकरीबन छह साल पहले दिलाई गई थी, जिस पर वह झोपड़ी डालकर कर रहे थे। गांव के कुछ लोग इस बात से रंजिश मानते आ रहे हैं।
भोगीराम व बलराम ने लवेदी थाना पुलिस को संबंध में प्रार्थना देते हुए बताया कि झोपड़ी में साजिशन आग लगाकर नष्ट कर दी गई है। दोनों ने बताया कि उनकी झोपड़ी जलने से तकरीबन 30 से 40 हजार का नुकसान सामान का हो गया। एसएसआई जगपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें