फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चकरनगर-जसवंतनगर में 85 लाख से बनेंगे दो चेकडैम

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में सिंचाई व्यवस्था और वर्षा जल संचयन को बेहतर करने के लिए चकरनगर और जसवंतनगर ब्लॉक में दो चेकडैम बनाए जाएंगे। लघु सिंचाई विभाग ने जिला योजना के तहत दोनों परियोजनाओं के लिए 85.02 लाख रुपये की लागत निर्धारित की है।
विज्ञापन

चकरनगर ब्लॉक के सिंडौस में बनने वाले चेकडैम पर 65.79 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं, जसवंतनगर ब्लॉक के बलरई में चेकडैम निर्माण के लिए 19.23 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है। दोनों परियोजनाओं के लिए लघु सिंचाई प्रखंड इटावा की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विभाग के अधिकारियों के अनुसार चेकडैम बनने से बारिश के दौरान बहकर निकल जाने वाले पानी को रोकने में मदद मिलेगी। इससे आसपास के क्षेत्रों में भूजल स्तर को बनाए रखने के साथ ही सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। किसानों को रबी और खरीफ की फसलों की सिंचाई में इसका लाभ मिल सकेगा। लघु सिंचाई प्रखंड इटावा के एक्सईएन विनोद कुमार यादव ने बताया कि दोनों चेकडैम का निर्माण तीन माह में पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें