भरथना। पुलिस ने गस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें एक के पास से तमंचा व दूसरे के पास से अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया।
थाने में तैनात दरोगा अनुभव चौधरी हमराह फोर्स के साथ गस्त पर थे। जब वह राजागंज स्थित राम स्वरूप गार्डन के पास पहुंचे तो उन्हें संदिग्ध अवस्था में खड़ा एक युवक दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे टोका तो वह भागने लगा। पुलिस ने दौड़कर उसे धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में पकडे़ युवक ने अपना नाम प्रदीप कुमार निवासी सूजीपुरा बताया। इसके अलावा कस्बा चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने गस्त के दौरान चन्द्रशेखर पार्क के पास से शनिवार की रात को रामनगर निवासी आलोक कुमार को 26 क्वार्टर देसी शराब के गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया।