बकेवर। बकेवर-भरथना मार्ग पर चटोरपुर के पास ट्रक ने लोडर में पीछे से टक्कर मार दी। लोडर में पीछे बैठे दंपति व पुत्र घायल हो गए। हादसे में एककी मौत हो गई। पुलिस के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने खदेड़ दिया।
ग्राम मोढ़ी भरथना निवासी (65) वर्षीय रामदयाल पत्नी भूरी देवी व पुत्र रमेश चंद्र के साथ एक लोडर पर बैठकर बकेवर आ रहे थे। बकेवर-भरथना मार्ग पर ग्राम चटोरपुर के सामने पीछे से आ रहे एक ट्रक के चालक ने लोडर में पीछे से टक्कर मार दी। इससे लोडर पलट गया। उसमें पिछले हिस्से में बैठे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें से रामदयाल की मौके पर ही कुछ देर में मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बकेवर थाना पुलिस व सौ नंबर पुलिस को सूचना दी। काफी देर तक पुलिस के न पहुंचने लोगों में भारी आक्रोश दिखा। इसके बाद दरोगा व सिपाही को लोगों ने खदेड़ लिया। थानाध्यक्ष बकेवर जेपी पाल काफी फोर्स के साथ व सौ नंबर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। घायल मां-बेटे को अस्पताल में भर्ती करवाया।