फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा

Fri, 12 May 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
गोमती रद्द होने पर स्टेशन पर लगी भीड़ व टिकट दिखाते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। अप गोमती एक्सप्रेस के शुक्रवार को रद्द होने से परेशान यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा किया। रेलवे प्रशासन ने उन्हें मगध एक्सप्रेस से आगे के लिए भेजा। बताया गया गुरुवार को छह घंटे लेट होने पर शुक्रवार को गोमती एक्सप्रेस रद्द कर दी गई। रोज की तरह सुबह हजारों यात्री ट्रेन संख्या 12419 अप गोमती एक्सप्रेस में यात्रा के लिए स्टेशन पहुंचे। इन यात्रियों में शहर से वैष्णो देवी जाने वाला जत्था भी शामिल था।
विज्ञापन


यहां उन्हें जानकारी दी गई कि गुरुवार को ट्रेन के छह घंटे लेट होने पर शुक्रवार को ट्रेन रद्द कर दी गई। इसपर यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने मगध एक्सप्रेस में गोमती के टिकट पर यात्रा करने की मांग की। स्टेशन मास्टर एसके उपाध्याय ने उन्हें मगध से यात्रा करने की अनुमति दी, तब हंगामा शांत हुआ। रिजर्वेशन वाले यात्रियों को तो भेजा गया। लेकिन जनरल टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई। मगध एक्सप्रेस के लेट होने पर कई यात्रियों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें