फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान युवक ने आग लगाकर जान दी

Thu, 29 Dec 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से जलकर खाक हुई कार - फोटो : SELF
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में बीमारी से परेशान एक युवक ने गुरुवार सुबह मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। आसपास के लोगों ने दौड़कर आग बुझाई लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी कमलेश कठेरिया (30) पुत्र प्रमोद कठेरिया अपने परिजनों के साथ भट्टे पर ईंट की पथाई का काम करता था । भाई संजू ने बताया कि चार साल से कमलेश की तबियत खराब चल रही थी। इलाज के लिए उसने गांव के कुछ लोगों से कर्जा भी लिया था। बीमार रहने के कारण वह काम भी नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन


कर्जा देने वाले अपना रुपया वापस मांग रहे थे। जिस कारण से वह काफी दिनों से परेशान चल रहा था। गुरुवार सुबह करीब चार बजे उसने  मिट्टी का तेल डाल लिया और आग लगा कर जान दे दी।
विज्ञापन


कमलेश मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था वह पूरी तरह से भूमिहीन है। मजदूरी के अलावा उसके पास भरण पोषण का कोई साधन नही ं है। परिवार में पत्नी बैजंती के अलावा पांच साल का जानी व तीन साल की बेटी जानवी है। अब बच्चों के सामने राजी रोटी की समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें