फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह रुपये के टिकट पर मैनपुरी तक सफर

Thu, 29 Dec 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
सुहलव के ताडीघाट रेलवे स्टेशन पर कोहरा के बीच लाइट जलाकर गुजरती ट्रेन। - फोटो : ghazipur
विज्ञापन

विज्ञापन
इटावा-मैनपुरी रेलवे लाइन पर बुधवार को ट्रेन दौड़ाकर उद्घाटन किए जाने के बाद दूसरे दिन गुरुवार रात 8:45 बजे मैनपुरी डीएमईयू पैसेंजर समय से यात्रियों को लेकर मैनपुरी के लिए रवाना हुई। रेलवे ने इटावा से मैनपुरी तक यात्रा टिकट का रेट चार्ट भी जारी कर दिया है। जिसमें इटावा से मैनपुरी तक पैसेंजर ट्रेन का टिकट 15 रुपये तय किया गया है।

मालूम हो अभी तक इटावा से मैनपुरी जाने के लिए लोगों को रोडवेज और प्राईवेट बस के साथ डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। जिस पर यात्रियों को 50 से 60 रुपये खर्च करने पड़ते थे। वहीं इस रूट पर सैफई, करहल, बुझिया व कीरतपुरा के तक आने जाने के लिए भी अधिक किराया और सड़क मार्ग की परेशानियों से भी जूझना पड़ता था। मैनपुरी लाइन पर डीएमईयू पैसेंजर के  शुरू होने के बाद यात्रियों क ी अब यह मुश्किलें दूर हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को अब मैनपुरी तक की दूरी ट्रेन से तय करने में 15 रुपये ही खर्च करने पडे़ेंगे। जबकि इसके बीच इटावा से बुझिया स्टेशन तक के लिए मात्र 10 रुपये का टिकट लेना पड़ेगा। गुरुवार शाम उक्त ट्रेन के लिए इटावा स्टेशन पर टिकटों का वितरण शुरू कर दिया गया और कई यात्रियों ने पहली बार इटावा से मैनपुरी तक की यात्रा ट्रेन से पूरी की।

इटावा-मैनपुरी का टिकट चार्ट
कहां से कहां तक        दूरी            किराया
इटावा से मैनपुरी        56 किमी    15 रुपये
इटावा से कीरतपुरा     46 किमी    15 रुपये
इटावा से बुझिया        39 किमी    10 रुपये
इटावा से करहल        30 किमी    10 रुपये
इटावा से सैफई         22 किमी     10 रुपये
इटावा से वैदपुरा        12 किमी     10 रुपये

विभिन्न स्टेशनों से मैनपुरी तक किराया
कहां से कहां तक        दूरी            किराया
वैदपुरा से मैनपुरी        44 किमी     10 रुपये
सैफई से मैनपुरी         34 किमी     10 रुपये
करहल से मैनपुरी        26 किमी     10 रुपये
बुझिया से मैनपुरी        17 किमी     10 रुपये
कीरतपुरा से मैनपुरी     10 किमी     10 रुपये


डीएमईयू पैसेंजर की समय सारिणी
इटावा से प्रस्थान        रात 8:45 बजे
वैदपुरा हाल्ट             रात नौ बजे            
सैफई हाल्ट              रात 9:11 बजे
कहरल स्टेशन          रात 9:23 बजे
बुझिया हाल्ट            रात 9:35 बजे
कीरतपुर हाल्ट          रात 9:46 बजे
मैनपुरी स्टेशन          रात 10:5 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें