फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खराब मौसम के चलते देर से आईं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। खराब मौसम के चलते गुरुवार को जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें देर से आईं। ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों ने बारिश और बूंदाबांदी के बीच एक से दो घंटे तक इंतजार किया। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से आधे से दो घंटे तक देर से पहुंचीं।
विज्ञापन

गोरखपुर ओखा एक्सप्रेस लगभग एक घंटे 29 मिनट की देरी से 3 बजकर 52 मिनट पर आई। सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस भी लगभग डेढ़ घंटे से अधिक देर से 4:42 बजे स्टेशन पहुंची। नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपने तय वक्त से लगभग दो घंटे 16 मिनट की देरी से 6:51 बजे आई। नेताजी एक्सप्रेस पौने दो घंटे से अधिक की देरी से 5:19 बजे पहुंची।
मुरी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 40 मिनट की देर से आई। आम्रपाली एक्सप्रेस लगभग सवा घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। जम्मू तवी एक्सप्रेस अपने समय से 24 मिनट देरी से 12:12 बजे आई। जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से 33 मिनट की देरी से 4:58 बजे पहुंची। यात्रियों को ट्रेनों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। खराब मौसम के कारण यात्रियों को काफी असुविधा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें