फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गिरे युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। जालौन से शुक्रवार को राहुल (22) मंगेतर को देखने बकेवर आया था। तबीयत खराब होने पर वह मंगेतर व उसकी छोटी बहन को बाइक से लेकर दवा दिलाने जा रहा था।
विज्ञापन

तभी मुगल रोड पर सामने से आ रहे बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे राहुल सड़क पर गिर गया और ट्रैक्टर उसे कुचलता हुआ निकल गया, जबकि दोनों बहनें घायल हो गई।
जालौन के थाना रामपुरा, सुल्तानपूरा जावीद गांव निवासी छेदालाल का बेटे राहुल की शादी बकेवर थाना के कस्बा बकेवर के व्यासपुरा गांव निवासी काजल के साथ तय हुई थी। शादी फरवरी में होनी थी। काजल की कुछ दिन से तबीयत खराब थी, इसके चलते राहुल बाइक से शुक्रवार को देखने आया था।
वह मंगेतर काजल और उसकी छोटी बहन संस्कृति को बाइक से कस्बा लखना स्थित क्लीनिक में दवा दिलाकर शाम करीब आठ बजे व्यासपुरा गांव जा रहा था। तभी कस्बा बकेवर में मुगल रोड पर महेवा की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने राहुल की बाइक में सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसा कर बाइक सवार युवक भाग गए, जबकि काजल व संस्कृति घायल हो गई और सड़क पर गिरे राहुल को औरैया से आ रहे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। पुलिस घायल युवक व युवतियों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डाक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर जालौन परिजन बकेवर पहुंचे। थाना प्रभारी विद्या सागर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें