फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली समेत ट्रैक्टर नहर मे गिरा, पिता और दो पुत्र बाल बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। ऊसराहार मार्ग पर स्थित गांव ऊमरसेंडा नहर पुल के नजदीक बृहस्पतिवार को शाम नहर पुल से तुरैया जाने वाले मार्ग की मोड़ की ढलान पर खड़ा ट्रैक्टर मय ट्राली के नहर में जा गिरा। नहर में पानी होने के कारण ट्राली में पानी भरने लगा। ट्राली में बैठे सालिमपुर गांव के दयाराम (50) व उनके दो पुत्र विकास (18), दौलतराम (21) बाल बाल बचे। वे तीनों उछलकर पानी में जा गिरे। ग्रामीणों ने तीनों को पानी से बाहर निकाला। घटना में विकास के सिर पर मामूली चोट आई है। गांव में ही एक प्राइवेट चिकित्सक ने उसकी मरहम पट्टी की। घटना स्थल पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद सालिमपुर के गोविंद पुत्र रघुवंशी ने बताया कि वह गांव से अपने भाई के ट्रैक्टर लेकर खेत की तरफ जा रहा था। नहर पुल के पास ट्रैक्टर खड़ा कर समीप ही स्थित ऊमरसेंडा बाजार जा रहा था। मोड की ढलान पर ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर नहर में जा गिरा। ट्राली में गांव के ही तीन मजदूर बैठे थे। ट्रैक्टर ट्राली के साथ पानी मे गिरे तीनों सकुशल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें