फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबने से मौत

Sat, 15 Jul 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : प्रतीकात्‍मक
विज्ञापन
इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव हविलिया के पास अचानक ट्रैक्टर के पलटने से चालक की दबकर  मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अन्य स्थानों पर हुए हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के गांव अड्डा अजुद्धी निवासी जसवंत सिंह (38) पुत्र राधेश्याम शुक्रवार को ट्रैक्टर से खेत जोतने गया था। जब वह वापस आ रहा था तो रास्ते में गांव हविलिया के पास एक गड्ढे से ट्रैक्टर निकालते समय पलट गया। जसवंत नीचे आने से दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत वन विभाग कार्यालय के पास साइकिल से आ रही छात्रा ज्योति यादव पुत्री शंभू सिंह निवासी कृष्णा नगर को ट्रक ने टक्कर मार दी। हाईवे पर इकदिल क्षेत्र के टाटा मोटर्स के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिवनाथ पुत्र फूलसहाय निवासी केशवपुर थाना इकदिल घायल हो गया। एक अन्य घटना में कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चौधरी पंप के पास बाइक से जा रहे अजीत सिंह चौहान पुत्र देवेंद्र सिंह चौहान निवासी शांति कालोनी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह भी घायल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के नया शहर चौराहे के पास बाइक फिसलने से राहुल पुत्र रामदास निवासी पुरानी चौगुर्जी घायल हो गया। आईटीआई चौराहे के पास आटो में एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे इस पर सवार अनुराग पुत्र विजय सिंह निवासी नगला कुआ थाना जसवंत नगर घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें