फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के विरोध में हाईवे जाम

Sat, 15 Jul 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक - फोटो : प्रतीकात्‍मक
विज्ञापन
कुरसैना गांव में घरों के सामने से निकाली जा रही हाईटेंशन लाइन के विरोध में शनिवार को ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ठेकेदार से कहासुनी के बाद ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

बलरई उपकेंद्र के लिए 33 हजार केवी की विद्युत लाइन हाईवे किनारे डाली जा रही है। इस लाइन के लिए सपा शासनकाल में ही पोल लगा दिए गए थे। शनिवार को जब ठेकेदार पोलों पर लाइन डलवाने पहुंचा तो ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि घरों के सामने से हाईटेंशन लाइन निकालने से खतरा रहेगा। ये लाइन गांव की आबादी के पीछे से निकाली जाए। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन हाईवे पर सड़क दुर्घटना होती है। कोई बड़ा वाहन  पोलों से टकरा गया तो स्थिति गंभीर होगी। काम करा रहे ठेकेदार ने ग्रामीणों से अभद्रता की तो वह आक्रोशित हो गए और ठेकेदार को खदेड़ दिया। उसके ट्रैक्टर को खड़ा करा लिया।  ग्रामीण हाईवे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। विद्युत विभाग के अफसरों के खिलाफ  नारेबाजी की। एसएसआई सुशील कुमार योगी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाकर ठेकेदार के खिलाफ  कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब आधे घंटे बाद ग्रामीण जाम खोलने को राजी हुए। जाम लगने से दोनों तरफ  वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। लगभग एक घंटे बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें