फोटो संख्या 14- थाना परिसर में बालू से भरी ट्राली के साथ खड़ा ट्रैक्टर
- फोटो : ETAWHA
लुुंगे की मड़ैया गांव के सामने पुलिस ने यमुना नदी से बालू का अवैध रूप से खनन में लगे ट्रैक्टर व ट्राली को पकड़ा है। मजदूर व चालक गाड़ी छोड़कर भाग गए।
बलरई थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश राठौर ने बताया कि सोमवार रात को मुखबिर की सूचना पर सरामई गांव के पास लुंगे की मड़ैया गांव के सामने यमुना नदी से बालू का अवैध खनन करते एक ट्रैक्टर और बालू भरी ट्राली जब्त की गई है।
पुलिस को देखकर मजदूर व ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गए। ट्रैक्टर व ट्राली को थाना में लावारिस दाखिल कर दिया। खनन, वाणिज्यकर व एआरटीओ कार्यालयों को आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बनाकर भेजी गई है।