उपजिलाधिकारी से अनुमति लेकर लॉकडाउन में ही एक सैकड़ा से अधिक शादियों के कार्यक्रम की अनुमति दी गई।
इनमें से जहां वधू की तरफ से विवाह कार्यक्रम की अनुमति मांगी गई। वहीं वर की तरफ वाहन से जाने की अनुमति ली गई।
कोरोना महामारी को लेकर देशभर में लॉकडाउन में अनुमति लेकर सीमित लोगों की उपस्थिति में विवाह कार्यक्रम को संपन्न कराने की गाइडलाइन के तहत ताखा तहसील क्षेत्र में एक सैंकड़ा से अधिक शादियां संपन्न हुई।
हालांकि पूर्व में जहां दोनों पक्षों सहित 20 लोगों की अनुमति दी जा रही थी। जो कि एक जून से बढ़कर 30 कर दी गई है।
अभी भी प्रतिदिन तहसील कार्यालय पर शादी की अनुमति को लेकर लोगों का आना बना रह रहा है। हालांकि यह सभी वैवाहिक कार्यक्रमों को लोगों ने घरों पर ही संपन्न कर लिया इनमें कोई भी शादी गेस्ट हाउस से नहीं की गई।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी ताखा नंद प्रकाश मौर्य ने बताया कि लॉकडाउन के समय उन्होंने शादी की अनुमति के लिए आए किसी भी व्यक्ति को परेशान नहीं होने दिया।
रविवार के दिन भी एक कर्मचारी आवेदन लेने के लिए कार्यालय में उपस्थित रहा अभी तक सौ से अधिक शादियों को संपन्न कराने की अनुमति दी जा चुकी है।