इटावा। राजस्थान के धौलपुर जिले के शीतलपुर निवासी विष्णु कुमार मीना (29) रेलवे में ट्रैक मैन थे। वह पत्नी और 15 दिन की बच्ची के साथ भरथना में रहते थे। शुक्रवार रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक विष्णु की ड्यूटी थी। रात करीब 12 बजे भरथना स्टेशन के पास महाबोधि एक्सप्रेस की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।
एसएसई भरथना शोभित कुमार मीना, एसएसई इटावा सियाराम मीना के अलावा आरपीएफ व जीआरपी स्टाफ मौके पर पहुंचा। इटावा स्टेशन के अधीक्षक पूरन मल मीना ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने पत्नी को शव के अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपये दिए। (संवाद)