फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंडौस में तेदुओं ने दो जमुनापारी बकरियों को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंडौस गांव के बीहड़ में शुक्रवार को तेंदुओं ने दो बकरियों का शिकार कर लिया। बकरी चराने गए चरवाहे जान बचाकर भागे और सेंक्चुअरी के अधिकारियों को सूचना दी। वन्यजीव रक्षक अवधेश कुमार यादव ने बताया कि जानकारी मिली है।
विज्ञापन

बकरी पालन राम भरोसे ,किशन नारायण ने बताया कि शुक्रवार को जंगल में बकरियों को चराने गए थे। दोपहर लगभग तीन बजे के आसपास झाड़ियों से निकले तेंदुओं ने बकरियों को दबोच लिया। जान बचाकर हम लोग सुरक्षित स्थान पर भागे।
सूचना सेंक्चुअरी विभाग को दी। मौके पर विभाग कर्मियों ने जाकर देखा तो दो बकरियां मृत मिलीं। जिससे अनुमान लगाया जाता है कि तेंदुआ की संख्या दो थी।
वन कर्मियों का मानना है कि कुंवारी नदी में पानी सूख जाने के कारण तेंदुए ऊपरी हिस्से में भोजन पानी की तलाश में भटक रहे हैं। चरवाहों को जानवर जंगल में सुरक्षित तरीके से चराने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें