फोटो संख्या 17- लखना में कालका देवी मंदिर के कपाट बंद होने के बाद लगी भक्तों की भीड़
- फोटो : ETAWHA
लखना स्थित मां कालका देवी मंदिर पर शनिवार को दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसके चलते सोशल डिस्टेंसिंग और पांच- पांच लोगों को दर्शन कराने की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। पुलिस प्रशासन को मंदिर का गेट बंद करना पड़ा।
लखना स्थित कालका देवी मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन को पहुंचे। मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी अधिक थी कि बाईपास चौराहा से ही वाहनों को अंदर जाने से रोकना पड़ा। सुबह मंदिर का गेट दर्शन के लिए खोला गया।
जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई वैसे वैसे सोशल डिस्टेंसिंग व प्रशासन के पांच-पांच लोगों को दर्शन कराने की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई।
करीब साढ़े नौ बजे पुलिस प्रशासन ने मंदिर का मुख्य द्वार बंद करा दिया। लोगों को बाहर से ही दर्शन कर वापस जाने को कहा गया।
भारी भीड़ को काबू करना पुलिस के लिए समस्या बना रहा। लखना चौकी इंचार्ज चिंतन कौशिक ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ अपने नियंत्रण से बाहर होने लगी। बकेवर लखना के बीच में कई जगह जाम लगा रहा।