फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में नहा रहे तीन छात्र डूबे, एक की मौत

Fri, 26 Feb 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
 फ्रेंडस कालोनी थाना क्षेत्र स्थित चित भवन नहर पुल के पास गुरुवार की सुबह नहर में नहाते समय तीन छात्र डूब गए। छात्रों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने नहर में छलांग लगाकर दो छात्रों को बचा लिया, एक का पता नहीं चला।
विज्ञापन



सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर फायर ब्रिगेड को बुलवाकर जाल व कांटा डलवाकर डूबे छात्र की तलाश कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर नहर का पानी बंद कराया गया। तकरीबन छह घंटे मशक्कत के बाद छात्र का शव बरामद किया किया।


शहर के मोहल्ला मेवातीटोला निवासी मनोज कुमार कुशवाहा का पुत्र नितिन (16) थियोसोफीकल कालेज में दसवीं कक्षा का छात्र था। गुरुवार को सुबह वह अपने दोस्त उज्जवल पुत्र राजेश दुबे व वैभव पुत्र राजू दुबे निवासी पंजाबी कालोनी के साथ घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकला था।
विज्ञापन



 लेकिन तीनों छात्र कोचिंग न जाकर, चित भवन नहर पुल के पास नहर में नहाने पहुंच गए। सुबह लगभग 8:30 बजे जब तीनों छात्र नहा रहे थे, उस समय नहर में पानी पूरी क्षमता से चल रहा था। बहाव तेज होने से तीनों छात्र डूबने लगे।


 छात्रों के शोर मचाने पर उधर से गुजर रहे लोगों ने छात्रों को बचाने की कोशिश की और दो छात्रों वैभव व उज्जवल को बचा लिया। लेकिन नितिन के गहरे पानी में जाने से पता पता नहीं लग सका। इस बीच इलाकाई लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी।


सूचना मिलते ही सीओ सिटी शिवराज सिंह, चौकी प्रभारी मंडी रजनेश यादव व एसएसआई इकदिल रामवीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को नहर में उतार कर खोजबीन कराई, लेकिन नितिन का पता नहीं चल सका।


बाद में पुलिस ने फायर बिग्रेड को बुलाकर जाल व कांटें डलवाकर तलाश कराया, पर नतीजा सिफर रहा। इस पर सीओ सिटी शिवराज सिंह ने भोगनीपुर नहर डिवीजन के अधिकारियों को फोन कर नहर में चल रहे पानी को बंद कराया।


पानी कम होने के बाद छात्र नितिन का शव घटना स्थल से पचास कदम की दूरी से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसके मरने की पुष्टि की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें