फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में दो सगे भाई समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो संख्या 10 पुलिस गिरफ्तार में लूट के माल के साथ तीन बदमाश - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस की सोमवार रात स्कूटी सवार तीन बदमाशों से 22 ख्वाजा रोड पर मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने तीनों बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों ने शुक्रवार को मकसूदपुरा के एलपीजी पंप स्टेशन में लूटपाट की वारदात कबूल की है। पुलिस ने पूछताछ कर तीनों को जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक तीनों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
सीओ सिटी राजीव सिंह ने मंगलवार को सदर कोतवाली में बताया कि 25 दिसंबर को मकसूदापुरा स्थित एलपीजी के फिलिंग स्टेशन पर स्कूटी सवार दो बदमाशों ने सेल्समैन विवेक सिंह के साथ लूट की थी। पुलिस, पंप में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

सोमवार रात टीटी तिराहे पर चेकिंग कर रहे उपनिरीक्षक कपिल कुमार को सूचना मिली कि पंप में लूट करने वाले बदमाश नीली स्कूटी से भिंड की तरफ जा रहे हैं। तभी लायन सफारी की तरफ से आ रहे स्कूटी सवार बदमाशों को पुलिस ने टीटी चौराहे पर रोकने का प्रयास किया तो वह स्कूटी मोड़कर ग्वालियर बाईपास से 22 ख्वाजा रोड पर पहुंचे और स्कूटी को छोड़कर झाड़ियों में छिप गए।
पुलिस के चेतावनी देने पर बदमाशों ने फायर भी झोंका। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम सुनील राजपूकत, विशाल राजपूत पुत्र स्व. अशोक निवासी बादरीपूठ थाना बसरेहर व सुघल बाबू पुत्र स्व. अनिल कोरी निवासी ग्राम हरिसिंहपुर थाना किशनी जनपद मैनपुरी बताया। पुलिस को बदमाशों के पास से तमंचा, तीन कारतूस, एक खोखा, चाकू, लूटा हुआ लैपटॉप, मोबाइल व 2940 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि लूट का मुख्य आरोपी सुनील है। इसपर लूट, हत्या के प्रयास समेत 11 मुकदमे सदर कोतवाली समेत मैनपुरी व फिरोजाबाद में दर्ज हैं।
पूछताछ में सुनील ने बताया कि पंप के पास स्थित एक चाय की दुकान में कुछ दिनों से वह रोज जा रहा था और पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मियों पर नजर रखता था। रेकी करने के बाद लूट की थी।
पंप में लगे सीसीटीवी में युवक कैद हो गया था। सुघल पर चार व विशाल पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। तीनों बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें