फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की योजना बनाते तीन गिरफ्तार

Mon, 07 Dec 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी थाने की पुलिस ने बीती रात क्षेत्र के लोकासई नहर पुल के पास से तीन बदमाशों को लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस को 300 ग्राम नशीला पाउडर और तमंचा कारतूस बरामद हुआ है। सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन



रविवार रात करीब 8 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन बदमाश लोकासई नहर पुल से पचावली की ओर जाने वाले मार्ग पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। इस पर एसआई दिनेश कुमार मौर्या व विकास कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया।


पुलिस ने कोकपुरा थाना फ्रेंड्स कालोनी निवासी विक्की कंजड़ पुत्र बाबूराम, मिथुन कंजड़ पुत्र भूप सिंह और विक्रम कंजड़ पुत्र संतोष कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा है। एसआई दिनेश कुमार मौर्या ने बताया कि पकड़े गए तीनों व्यक्ति शातिर बदमाश है। इनमें मिथुन कई वारदातों में शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें