फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक व पर्यटक स्थल होंगे साफ सुथरे

Mon, 07 Dec 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका ने सोमवार को शहर के प्राचीन नीलकंठ मंदिर व पक्का तालाब पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान नपा के सफाई कर्मियों ने मंदिर परिसर व पक्का तालाब की विशेष सफाई की। सफाई अभियान नगरपालिका ईओ नीलम चौधरी की देखरेख में चलाया गया।
विज्ञापन



सबसे पहले नीलकंठ मंदिर परिसर में पहुंची नगरपालिका की टीम ने मंदिर के चप्पे चप्पे को साफ कर चमकाया। इसके बाद पक्का तालाब पर पहुंचकर नपा की टीम ने सफाई की। यहां पर तालाब की सीढ़ियों को साफ कराया गया तथा पानी में फेंके गए कचरे को भी हटाया गया।


 ईओ नीलम चौधरी ने कहा कि स्वच्छता भारत मिशन के तहत शहर के सभी धार्मिक स्थल, पर्यटक स्थल व पुरातत्व स्थलों की सफाई की जानी है। बुधवार को चौगुर्जी स्थित ईदगाह की सफाई कराई जाएगी। इसके बाद कालीबाह मंदिर, यमुना घाट, सुमेर सिंह किला, लायन सफारी आदि स्थलों की सफाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें